ब्रेकिंग न्यूज़ | राजपुर की जर्जर सड़क को लेकर जनता का फूटा गुस्सा, 12 जुलाई को होगा चक्का जाम
09 जुलाई 2026
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा / रायगढ़
जिला संवाददाता:– प्रेमसागर यादव
राजपुर। लैलूंगा–बाकारुमा सड़क मार्ग पर राजपुर बाज़ार के पास वर्षों से बदहाल पड़ी जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं, धूल, कीचड़ और प्रशासन की कथित अनदेखी से परेशान ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने 12 जुलाई 2026 (रविवार) को चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस सड़क की बदहाली के कारण रोज़ाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में भारी नाराज़गी है।
आंदोलनकारियों ने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क का निर्माण चाहिए। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग राजपुर बाज़ार के पास एकत्र होकर शांतिपूर्ण चक्का जाम करेंगे और प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
जनता की प्रमुख मांग:
लैलूंगा–बाकारुमा सड़क मार्ग पर राजपुर बाज़ार के पास जर्जर सड़क का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत।
सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शीघ्र कार्रवाई।
जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समयबद्ध कार्य योजना की घोषणा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सड़क निर्माण की मांग को मजबूत करने की अपील की है।
नारा:
"सड़क हमारी – अधिकार हमारा – संघर्ष हमारा।"