-->
शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी खुले आम उड़ा रहे मजाक शिक्षा मंत्री जी के आदेश का

शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी खुले आम उड़ा रहे मजाक शिक्षा मंत्री जी के आदेश का



साइंस वाणी न्यूज़ खरसिया- इसे या तो तानाशाही कहे या मनमानी मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना किस प्रकार होती है ये देखना है तो रायगढ़ जिले में देख ले माननीय मंत्री छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समीक्षा बैठक दिनांक 23.06.2026 को दिये गए निर्देश व संचालक लोक शिक्षण संचनालय रायपुर के आदेश क्रमांक N 123/445 नवा रायपुर दिनांक 25.06.2026 के द्वारा राज्य के विभिन्न कार्यालय में संलग्न शिक्षकों को उनकी मूल शाला हेतु कार्यमुक्त किया गया और इसके बाद विभिन्न जिलों में इसका असर भी हुआ पर रायगढ़ जिले की जिम्मेदार अधिकारी को इससे कोई मतलब नहीं है ।कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के आदेश क्रमांक /1365/स्था 02/संलग्नीकरण 2026 रायगढ़ दिनांक 02.07.2026 को आदेश जारी किया गया कि रायगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में शैक्षणिक और कार्यालयीन कार्य के संलग्न किये गए शिक्षकों को मूल शाला में कार्यभार ग्रहण के इसकी जानकारी तत्काल जिला कार्यालय को अवगत कराए जिसमें समग्र शिक्षा , डीईओ कार्यालय, बीईओ कार्यालय ,बीआरसी कार्यालय में सलग्न सभी शिक्षकों को अपने मूल शाला हेतु कार्यमुक्त किया जा रहा है पर खरसिया बीआरसी में सलग्न शिक्षक प्रदीप साहू विगत कई सालों से जिला कार्यालय के आदेश से सलग्न है फिर भी उनको आज तक मूल शाला हेतु कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है जबकि वे अंग्रेजी विषय के शिक्षक है जिस कारण से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हालाहुली में बच्चों का अध्यापन प्रभावित हो रहा है ।इसके पहले कई बार पालक शिकायत उच्च कार्यालय में कर चुके है फिर भी उन्हें आज तक मूल शाला हेतु कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है अधिकारी किस प्रकार से बच्चों के भविष्य से खेल रहे है ये समझा जा सकता है वर्तमान में शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के आदेश के बावजूद अभी तक उच्च अधिकारी द्वारा उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया ।जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सलग्न शिक्षकों हेतु एक सामान्य लेटर जारी कर अपनी औपचारिकता पूरी कर ली है ।अगर तत्काल प्रदीप साहू को मूल शाला हेतु कार्यमुक्त नहीं किया गया तो ग्रामीण जन मुख्यमंत्री से शिकायत करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदार जिला शिक्षा अधिकारी होगे ।

विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article