बिर्रा: अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार* *थाना बिर्रा/करही पुलिस की कार्रवाई, 15.4 लीटर शराब बरामद
16 जुलाई 2026
_शक्ति जिला_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
थाना बिर्रा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए करही निवासी महिला नागेश्वरी बंजारे 38 वर्ष के कब्जे से 15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपिया के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बिर्रा श्री राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करही में दबिश दी।
करही निवासी नागेश्वरी बंजारे के कब्जे से 15.4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में पुलिस सहायता केंद्र करही प्रभारी सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, वीरेंद्र टंडन, आरक्षक सत्य प्रकाश भारद्वाज, महिला आरक्षक रितु लहरे थाना बिर्रा एवं पुलिस सहायता केंद्र करही का सराहनीय योगदान रहा।