-->
जांजगीर: आई.टी.आई. कुलीपोटा में 17 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला*  *820 पदों पर भर्ती, वेतन 15 हजार से 25 हजार तक

जांजगीर: आई.टी.आई. कुलीपोटा में 17 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला* *820 पदों पर भर्ती, वेतन 15 हजार से 25 हजार तक


_जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए 17 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को आई.टी.आई. कुलीपोटा जांजगीर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

मेले में कौन-कौन सी कंपनी आएगी और कितने पद?
कंपनी पद रिक्तियां
परिश्रम रिसोर्सेज प्रा.लि. गुडगांव मीटर इंस्टालेशन, पिकर एवं पैकर 200 + 500 = 700 पद
चैतन्य इंडिया फाईनेंस प्रा.लि. रायगढ़ फील्ड ऑफिसर 20 पद
एस.आई.एस. सिक्युरिटी सर्विस जशपुर सिक्युरिटी गार्ड 100 पद
कुल पद 820 पद
योग्यता, वेतन और आयु सीमा  
1. शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं। मीटर इंस्टालेशन के लिए 10वीं, 12वीं व आई.टी.आई.  
2. वेतनमान: 15,000 - 25,000 रुपये प्रति माह  
3. आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष  
4. कार्यक्षेत्र: चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा व छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा  

क्या-क्या दस्तावेज लाना है?  
रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते हैं।  

अधिक जानकारी के लिए: जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर-चांपा से संपर्क करें।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article