जांजगीर: कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *एग्रीस्टेक-फॉर्मर रजिस्ट्री 100% करने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश*
15 जुलाई 2026
_जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
जांजगीर-चांपा, 15 जुलाई 2026।कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर एग्रीस्टेक पंजीयन, फॉर्मर रजिस्ट्री, नक्शा बटांकन, सीमांकन सहित सभी लंबित राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।उन्होंने आम नागरिकों और किसानों से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में क्या-क्या हुआ?
1. एग्रीस्टेक पंजीयन:
कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने कहा। जिन किसानों के खसरे पोर्टल पर दर्ज नहीं हैं उन्हें जोड़ें। समितियों में खसरा सत्यापन कराकर छूटे खसरे जोड़ें ताकि कोई पात्र किसान योजना से वंचित न रहे।
2. फॉर्मर रजिस्ट्री:
धान विक्रय करने वाले सभी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री प्राथमिकता से पूर्ण करें। जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री के जो अनक्लेम्ड बकेट लंबित हैं उनके लिए विशेष अभियान चलाकर क्लेम कराएं। इसके लिए पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समिति ऑपरेटर के समन्वय से घर-घर संपर्क कर पंजीयन पूरा कराएं। लंबित किसानों की सूची प्रत्येक समिति में उपलब्ध कराएं।
3. अन्य लंबित प्रकरण:*
नक्शा बटांकन, भू-बंटन, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण, त्रुटि सुधार, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4, भू-अर्जन एवं राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की। अभियान चलाकर और कैम्प कोर्ट लगाकर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।
4. अटल मॉनिटरिंग पोर्टल व 1076 हेल्पलाइन:
अटल मॉनिटरिंग पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से जुड़े प्रकरणों के साथ सत्यापन एवं अनुमोदन के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने कहा।
कलेक्टर की सख्त हिदायत
"राजस्व सेवाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।" कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए।
उपस्थित अधिकारी
बैठक में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।