कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता, 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
15 जुलाई 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफकांकेर
कांकेर, 15 जुलाई 2026। थाना कांकेर में दर्ज अपराध क्रमांक 239/2026 में पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी विश्लेषण एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक विवेचना का उपयोग करते हुए कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 को प्रार्थी राजा ठाकुर ने थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी किराना दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे गुटखा, सिगरेट एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 331(4), 305(ई) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार राखेचे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोषण साहू एवं नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए आरोपी की पहचान की।
पूछताछ में आरोपी सुहुरराम मंडावी, पिता संतु मंडावी, उम्र 19 वर्ष, निवासी नेहरपारा, थाना एवं जिला कोंडागांव ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने रात में दुकान का शटर लोहे की रॉड से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और राजश्री, विमल, आरके, सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी किया। इसके बाद दुकान के सामने खड़ी स्कूटी भी चोरी कर जंगल में छिपा दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान एवं स्कूटी बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
जप्त संपत्ति:
राजश्री गुटखा – 32 पैकेट
राजनिवास गुटखा – 05 पैकेट
आरके गुटखा – 22 पैकेट
एशियन रिफाइंड तेल – 02 टिन
गोल्ड फ्लेक सिगरेट – 19 पैकेट
स्कूटी (सीजी 19 बीटी 5261)
इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक यशवंत श्याम, निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र आर. कुलदीप, शक्ति सिंह, राकेश बघेल, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, ईश्वर साहू तथा साइबर सेल कांकेर के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।