-->
कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, नवोदय चयन परीक्षा 2027 हेतु आवेदन प्रारंभ

कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, नवोदय चयन परीक्षा 2027 हेतु आवेदन प्रारंभ


सक्ति, 8 जुलाई।
कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027–28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।

अधिसूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास, भोजन, पुस्तकें, वर्दी, खेल सामग्री तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

पात्रता की मुख्य शर्तें:

  • विद्यार्थी वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026–27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत हो।
  • संबंधित जिले का निवासी होना आवश्यक है।
  • आयु एवं अन्य पात्रता की शर्तें नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: आवेदन शुरू हो चुके हैं।
  • अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
  • चयन परीक्षा: 28 नवंबर 2026

शिक्षा विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें तथा विद्यार्थियों को अभी से मानसिक क्षमता, गणित एवं भाषा विषयों की नियमित तैयारी कराएं, जिससे वे इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।

– बी. डी. चौहान
ब्यूरो चीफ, साइंस वाणी न्यूज़, सक्ती

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article