सड़क पर घिसटते संतू की सहायता की "जन सहयोग " ने
08 जुलाई 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
काँकेर, समाजसेवी संस्था "जन सहयोग " ने आज पुनः एक अपाहिज व्यक्ति की हर प्रकार से सहायता की। "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को फोन पर वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव ने सूचना दी की एक वृद्ध व्यक्ति नेशनल हाईवे जैसी भीड़ वाली सड़क में घिसटते हुए जा रहा है और लोग उसकी उपेक्षा कर रहे हैं। कोई कोई उसे भीख में कुछ दे रहे हैं लेकिन सही सहायता कोई नहीं कर रहा है। यह मालूम होते ही अजय पप्पू मोटवानी अपने साथियों सहित पत्रकार वीरेंद्र यादव के बताए हुए स्थान पर पहुंच गए और अपाहिज व्यक्ति से उसका कष्ट मालूम कर सहायता का आश्वासन दिया। मालूम हुआ कि अपाहिज व्यक्ति संतू मण्डावी शहर के अघन नगर में झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और कुछ दिनों से घर से निकल कर कहीं चले गए थे। उनकी पतासाजी की गई लेकिन कुछ भी मालूम नहीं हो सका। आज अचानक वीरेंद्र यादव द्वारा "जन सहयोग" को सूचित करने के कारण उनका पता चला और "जन सहयोग" की टीम घटना स्थल भर पहुंच गई जहां संतू मंडावी ने अपना पता झुग्गी झोपड़ी का बताया ।अजय पप्पू मोटवानी एक मोटरसाइकिल में बिठाकर संतू को उसके बताए हुए झुग्गी झोपड़ी वाले स्थान पर ले गए जहां उसकी मुलाक़ात अपने परेशान परिवार से हो गई। परिजनों ने "जनसहयोग" का बहुत उपकार माना।" जन सहयोग " समाजसेवी संस्था ने सर्वप्रथम वृद्ध अपाहिज के भोजन का प्रबंध किया और आर्थिक सहायता भी इलाज हेतु प्रदान की। अजय पप्पू मोटवानी ने वृद्ध से आशीर्वाद लिया और उससे वचन लिया कि 7 दिनों तक बेड रेस्ट ही करेंगे और कोई किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। आगे इलाज का जो भी खर्च लगेगा, संस्था द्वारा आपके घर पर पहुंचाया जाएगा । संस्था की सेवा भावना को देखकर ग़रीबों के उसे मोहल्ले के लोग अत्यंत प्रभावित हुए और आशीर्वाद देने लगे।