-->
*तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शांति भंग की आशंका पर 7 लोग को जेल भेजा गया*

*तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शांति भंग की आशंका पर 7 लोग को जेल भेजा गया*



साइंस वाणी न्यूज़ तमनार/रायगढ़ 
जिला संवाददाता:– प्रेमसागर यादव 
*मो. 8435813034*

विज्ञापन एवं छोटी बड़ी खबर के लिए संपर्क करें 


रायगढ़ जिला के तमनार थाना क्षेत्र से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना तमनार पुलिस ने झगड़ा-मारपीट, गुंडागर्दी एवं शांति भंग करने वाले युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई 

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा क्षेत्र में लगातार प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, जिनके विरुद्ध झगड़ा-विवाद और कानून व्यवस्था प्रभावित करने की शिकायतें मिल रही थीं। सभी चिन्हित युवकों को थाना बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई, लेकिन दोबारा शांति भंग करने की आशंका पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

थाना तमनार द्वारा धारा 170 बीएनएसएस सहपठित धारा 123 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए सात अनावेदकों को एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।

जेल भेजे गए अनावेदक —

• चुडामणी गुप्ता (23), ग्राम बिजना, थाना तमनार

• मनीष कुमार यादव (21), गोहड़ीडीपा, थाना तमनार

• नारायण दास महंत (41), सरईटोला, थाना तमनार

• मनीष कुमार यादव (26), पहाड़ लुड़ेग केलो उदगम, थाना लैलूंगा

• नरेन्द्र पटनायक (25), गोढ़ी, थाना तमनार

• कमल किशोर सिदार (23), गोढ़ी, थाना तमनार

इस कार्रवाई में एएसआई सुरति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, विपिन पटेल, हेम प्रकाश सोन तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार और रंजीत भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article