-->
ग्राम कमरगा में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम

ग्राम कमरगा में दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा 

लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कमरगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कमरगा के एक बुजुर्ग सड़क पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गांव के सम्मानित और मिलनसार बुजुर्ग थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article