-->
राज्य सरकार शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत 80 छात्राओं को साइकिलों का वितरण

राज्य सरकार शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत 80 छात्राओं को साइकिलों का वितरण

सांकरा (धरसींवा): शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरा में राज्य सरकार शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 80 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उन्हें दूर दूर स्कूल जाने वाले छात्रा को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा।
 सायकल वितरण 
कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य वी. के. नायक की उपस्थिति में साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि अंजित सायतोड़े, सरपंच रघुनाथ साहू, पंच कमलेश नौरंगे नोहर धीवर ,टिकेंद्र धीवर योगेश गायकवाड़, नोहर सिंह वर्मा पूर्व स्कूल शाला समिति अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 आए हुए सम्मानित 
अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शासन की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुचि में वृद्धि होगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article