-->
बिर्रा: सेमरिया में भागवत कथा में पहुंचे विधायक बालेश्वर साहू, व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद; "कथा समाज को देती है संस्कार और सदाचार का संदेश"

बिर्रा: सेमरिया में भागवत कथा में पहुंचे विधायक बालेश्वर साहू, व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद; "कथा समाज को देती है संस्कार और सदाचार का संदेश"


_जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*ग्राम सेमरिया बिर्रा में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनी हुई है।* *कथा के दौरान जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पहुंचे।* *उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य पं. दीपक कृष्ण महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।*

*कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु*  
*कथा के दौरान आचार्य पं. दीपक कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के पावन विवाह प्रसंग का मार्मिक एवं ओजस्वी वर्णन किया।* *रुक्मिणी विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए।* *महाराज श्री ने कहा कि भगवान के प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और निष्काम भक्ति ही जीवन को सफल बनाती है।* *कथा के साथ प्रस्तुत संगीतमय भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।*

*विधायक बोले: कथा है आध्यात्मिक महायज्ञ*  
*विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सदाचार और मानवता का संदेश देने वाला आध्यात्मिक महायज्ञ है।* *कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है।*

*मुख्य यजमान व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित*  
*इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती कृष्णों देवी–महेत्तरू राम एवं श्रीमती रुक्मिणी देवी–शनिकुमार सहित सरपंच रामस्वरूप, निखिल राठौर, रामा साहू, बेदराम, माखन कश्यप, गणेशराम, प्रिंस साहू, संतोष, देवनारायण, बुंदराम, रोहित, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष जीवन साहू, संजू साहू, रितेश्वर देवांगन, नंदू साहू, उमेश साहू, नर्मदा साहू, मनीष साहू, रुक्मणि साहू, संतकुमार, श्याम कुमार, रामकुमार, पदुमलाल, लोचन, जगमोहन, राहुल साहू, खगेश साहू, जतिन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।*  
*कथा स्थल पर प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि धर्म और संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था आज भी अटूट है।* *भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को कृष्णमय बना दिया है।*

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article