डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई
12 जुलाई 2026
चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक १२ जुलाई २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग, में सर्व प्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ।
त्रिशरण पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ की वंदना कर, आना पान सती ध्यान साधना की गई है । भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है । दिनांक २९ जुलाई से आषाढ़ी पूर्णिमा से लेकर तीन माह तक वर्षा वास के लिए सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे, इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु अथवा भिक्खुनी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है । आयु राजेन्द्र शेंडे जी ने चीवर दान की सहमति दी और आयु अनिरुद्ध कोचे जी ने भोजन व्यवस्था में सहयोग करने का संकल्प लिया गया है । मैत्रेयी महिला समिती एव भारतीय बौद्ध महासभा वार्ड शाखा द्वारा मिलकर अन्य सभी प्रकार के सहयोग करने का संकल्प लिया गया है ।
डॉक्टर रमेश कुमार सुखदेवे जी ने धम्म ग्रंथ के पाठ को बहुत ही सरल तरीक़े से परिभाषित करते हुए प्रवचन दिया और कहा की बुद्ध विहार में बिना बौद्ध भिक्षु के सुनसान स्थल बन जाता है इसलिये सभी बौद्ध धर्म के अनुयायियों को समय पर उपस्थित होकर बुद्ध की शिक्षा प्राप्त करना चाहिये और आपसी सौहार्द बनाये रखना चाहिए । धम्म पालन गाथा के साथ ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है । आज की उपस्थिति में आयु दीनदयाल रायकर, डॉक्टर आर के सुख देवे, डॉक्टर कमल किशोर सहारे, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावन गड़े,आयु के के रामटेके, आयु निलेश कांबले, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु शिव कुमार, आयु हरिश कोचे, आयु अनिरुद्ध कोचे, आयु ओ डी तिरपुड़े, आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर,सुशीला भीमटें , डॉक्टर कल्पना सुख देवे आयु वीना रायकर आदि अनेक उपस्थित सदस्यों ने आपसी मैत्री भाव से समस्त प्राणियों के कल्याण एव सुखी जीवन हेतु मंगल कामना की ।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति, इंजीनियर सी डी खोबरागड़े द्वारा दी गई है ।