-->
ग्राम गोरपार में स्वर्गीय तिलक दास के दशकर्म में जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, ग्राम पंचायत ने दी ₹2100 की सहयोग राशि

ग्राम गोरपार में स्वर्गीय तिलक दास के दशकर्म में जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, ग्राम पंचायत ने दी ₹2100 की सहयोग राशि









गोरपार। ग्राम गोरपार में स्वर्गीय तिलक दास के दशकर्म कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोरपार की ओर से सरपंच प्रतिनिधि बब्लू गुरुजी ने पंचगण, ग्राम के सियान-सज्जनों एवं ग्रामीणों के साथ उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।




इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ग्राम पंचायत गोरपार की सराहनीय पहल के तहत गांव में किसी भी परिवार में मृत्यु होने पर ₹2100 की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की जाती है। इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में पंचायत का यह सहयोग परिवारों को संबल प्रदान करता है।

कार्यक्रम में , सरपंच प्रतिनिधि बब्लू गुरुजी, पंच  रामलाल राठिया, गणेश राम राठिया, पुनी दास महंत सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article