रायगढ़ में कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बड़ी संगठनात्मक बैठक, बूथ से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का लिया गया ऐतिहासिक संकल्प
रायगढ़। कांग्रेस अनुसूचित विभाग
रायगढ़ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। जिला अध्यक्ष परदेसी चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष धनंजय बायल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिलेभर के पदाधिकारियों को बूथ स्तर से लेकर वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अनुसूचित वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परदेसी चौहान ने कहा कि आगामी समय को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से सदस्यता अभियान तेज करने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम गठित करने तथा आम जनता के बीच लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष धनंजय बायल ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित विभाग सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच सक्रिय रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महासचिव जमुना चौहान, खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान, लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल बंजारे, धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय रात्रे, पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष अमृतलाल चौहान, पूर्वांचल रायगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चौहान, रायगढ़ शहर अध्यक्ष रानी चौहान, अगनिस मल्होत्रा, दुखनी बाई चौहान, चन्द्रकला चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संगठन खड़ा करने तथा अनुसूचित वर्ग की भागीदारी को अधिकतम स्तर तक बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।