बारिश के पानी ने खोली पोल पंचायत के भ्रष्टाचार की
18 जुलाई 2026
ग्राम करपी पाली में ग्राम वासियों का आक्रोश बारिश की पहली बूंद ने ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की पोल खोली बरसात होने पर ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कोई विकास नहीं रोड और नाली भ्रष्टाचार की निशानी रोड में बारिश होने पर पानी जाम हो जाता है
अगल-बगल से आकर रोड़ में मिट्टी जमा और कीचड़ से भर जाती है किनारे नाली बना तो है पर पानी का कहीं पर निकासी नहीं बना है और आधे अधूरी नाली जो कहां शुरू कहां खतम पता नहीं नालियों में घरों मोहल्ले का पानी निकल कर जमा हो जाता है जिससे ज्यादा बरीश होने पर बारिश का पानी घरों में भर जाता है और बहुत सारी बीमारियों का खतरा बना होता है हैजा, मलेरिया , खुजली , संक्रमण जैसे कई रोग हो सकते हैं करपाली में खुले आम भ्रष्टाचारी जिसकी कोई सीमा नहीं ग्रामीणों का कहना है नाली और रोड सही से निर्माण किया जाए क्योंकि बारिश में उन्हें आने-जाने के लिए काफी परेशानियां तकलीफों का सामना करना पड़ता है
विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ यशोदा यादव