-->
गौ सेवा ही सच्ची मानव सेवा' : कांकेर में अन्नपूर्णा दुबे के नेतृत्व में चला गौ माता सम्मान आहुन हस्ताक्षर अभियान, महिलाओं ने बाढ़ कर निभाई सहभागिता

गौ सेवा ही सच्ची मानव सेवा' : कांकेर में अन्नपूर्णा दुबे के नेतृत्व में चला गौ माता सम्मान आहुन हस्ताक्षर अभियान, महिलाओं ने बाढ़ कर निभाई सहभागिता

'बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

कांकेर। शहर में गौ सम्मान आव्हान हस्ताक्षर अभियान में शिवनगर कांकेर मे संदेश देने के उद्देश्य से आज अन्नपूर्णा दुबे के नेतृत्व में गौ माता सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गौ माताओं की साफ-सफाई कर उनकी सेवा की गई तथा लोगों को गौ संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान में कांकेर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने गौ सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। अभियान के दौरान गौ माता की साफ-सफाई के साथ उनकी देखभाल भी की गई और समाज में गौ सेवा के महत्व का संदेश दिया गया।
अन्नपूर्णा दुबे ने कहा कि गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, संवेदनशीलता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
अभियान का समापन गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article