बम्हनीडीह में नवपदस्थ बीईओ बंसतकुमार चतुर्वेदी ने अपने तत्कालीन बीईओ श्रीमती रत्ना थवाईत और स्टाफ की उपस्थिति में पदभार ग्रहण
21 जुलाई 2026
बिर्रा*---बम्हनीडीह में नवपदस्थ बीईओ बंसतकुमार चतुर्वेदी ने अपने तत्कालीन बीईओ श्रीमती रत्ना थवाईत और स्टाफ की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। बीईओ बंसतकुमार कुमार चतुर्वेदी इसके पूर्व प्रभारी प्राचार्य के अलावा व्याख्याता के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ीशंकर में अपने दायित्व का सही तरीका से निर्वहन किया है साथ ही साथ सभी शिक्षक शिक्षिका की समस्या से भलीभांति चिरपरिचित होने के साथ ही साथ हमेशा शिक्षक की समस्या को लेकर हमेशा मुखर भी रहे हैं आज इनके हौसले हमेशा बुलंद होने के कारण शिक्षक की समस्या को लेकर प्रमुखता से उठाया है जिसके कारण कम समय में इनके बुंलदी शिखर पर पहुंच गया।वे शिक्षक शिक्षिका की समस्या से वाकिफ होने के कारण इनको काफी तजुर्बा और अनुभवी होने के साथ ही साथ जानकार और प्रखर बुद्धिमान भी है तथा इस विकासखण्ड में अपनी पहले भी शिक्षक शिक्षिका की छोटी मोटी समस्या को लेकर सड़क से रायपुर तक अपने कुशाग्र बुद्धि और तेजतर्रार होने के कारण सरकार को अपनी दबाव बनाने में महारथ हासिल किया है आज इनके हौसले बुलंद और अपने विकासखण्ड की समस्या को लेकर अपने दम पर विकास खण्ड को नयी पटल पर लाने का पूरी माजदा रखते हैं।वे बेबाक और स्वच्छ छबि होने के कारण किसी के सामने झुकना इनकी फिदरत में नहीं लिखा है आज होनहार और तेजतर्रार बीईओ बंसतकुमार कुमार चतुर्वेदी को अपने बीच पाकर शिक्षक शिक्षिका में नया संचार हुआ है और सभी इनका समर्थन भी मिला है इनके बीईओ बनने के बाद विकासखण्ड में नया आयाम और न ई ऊर्जा के साथ कार्य करने का सभी शिक्षक साथी को खुशी मिली है। नवपदस्थ बीईओ बंसतकुमार चतुर्वेदी ने सोमवार को दोपहर बम्हनीडीह बीईओ कार्यालय पहुंचकर अपने तत्कालीन बीईओ श्रीमती रत्ना थवाईत और स्टाफ की उपस्थिति में अपना पदभार संभाला और अपने स्टाफ को नवनियुक्त बीईओ श्री चतुर्वेदी ने कहा कि किसी के खिलाफ शिकायत नहीं मिलनी चाहिए और सभी अपने कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने के लिए सभी को प्रेरित किया। बीईओ बंसतकुमार कुमार चतुर्वेदी को चार्ज सौंपने के समय पूर्व बीईओ श्रीमती रत्ना थवाईत मोहन यादव डीपी राठौर विनोद कर्ष संदीप कुमार यादव परमेश्वर राठौर श्रीमती ज्योति राठौर व शैक्षिक समन्वयक लखनलाल कश्यप गुरु प्रसाद भातपहरे किशोर देवांगन व शिक्षक शिक्षिका भारी संख्या में उपस्थित थे।