-->
नल से जल पहुंचने पर बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, महिलाओं को मिली बड़ी राहत**जल जीवन मिशन ने गांव को दिया स्वस्थ, स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन का नया आधार

नल से जल पहुंचने पर बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, महिलाओं को मिली बड़ी राहत**जल जीवन मिशन ने गांव को दिया स्वस्थ, स्वच्छ और सम्मानजनक जीवन का नया आधार



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार :-रायगढ़, 22 जुलाई 2026/ विकासखंड रायगढ़ के ग्राम पंचायत परसदा में जल जीवन मिशन से अब प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है। पहले जहां ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं आज घर-घर नल कनेक्शन मिलने से उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। इस योजना ने न केवल पेयजल की समस्या का समाधान किया है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाया है।
           ग्राम परसदा की श्रीमती हीरा बाई बताती हैं कि एक समय ऐसा था जब उनके परिवार के लिए स्वच्छ पेयजल जुटाना सबसे बड़ी चुनौती हुआ करती थी। रोजाना घंटों पानी लाने में लग जाते थे, जिससे घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में कठिनाई होती थी। कई बार बच्चों को भी पढ़ाई छोड़कर पानी लाने में सहयोग करना पड़ता था। असुरक्षित जल स्रोतों के कारण परिवार जलजनित बीमारियों से भी प्रभावित रहता था और उपचार पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता था।
            जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम परसदा में योजनाबद्ध तरीके से पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। योजना पूर्ण होने के बाद हीरा बाई सहित पूरे गांव के जीवन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। अब घर में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से महिलाओं का समय बच रहा है, जिसे वे परिवार की देखभाल, बच्चों की पढ़ाई और आय बढ़ाने वाले कार्यों में लगा रही हैं। बच्चों को अब पानी लाने की चिंता नहीं रहती, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित नहीं होती। वहीं स्वच्छ पेयजल मिलने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है और चिकित्सा पर होने वाला खर्च भी घटा है।
           हीरा बाई कहती हैं कि जल जीवन मिशन ने केवल घर तक पानी ही नहीं पहुंचाया, बल्कि पूरे गांव में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जल संरक्षण के प्रति नई जागरूकता भी विकसित की है। ग्रामीण अब सुरक्षित पेयजल के महत्व को समझते हुए उसके संरक्षण के लिए भी सजग हो गए हैं। ग्राम परसदा में जल जीवन मिशन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब मूलभूत सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो गांव के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी विकास को नई गति मिलती है। आज यह गांव स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article