ग्राम पंचायत कुनकुनी में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम पर विशेष ध्यान
05 जुलाई 2026
साइंस वाणी न्यूज खरसिया -ग्राम पंचायत कुनकुनी में पंचायत एवं महिला समूह के महिलाओं द्वारा मिलकर गांव में स्वाच्छता अभियान चलाया जा रहा है पानी बरसत शुरू हो चुकी है जिस कारण तालाबों के आप पास कूड़ा कर्कट जिसे सफाई किया गया जब भारी बारिश हो तो उस समय ये कचरा प्लास्टिक कि झिल्ली साबुन शैंपू,के कभर जो इसके आप पास गिरे होते हैं उसे उठा कर साफ़ किया गया ताकि बारिश के पानी में बह कर तालाबों में न जाएं इसके अलावा सरपंच भानुप्रिया राठिया और सचिव पदुमलाल पटेल एवं सभी पंचों के प्रयासों से तालाब के अन्दर जल कुम्भी के पौधे चारों तरफ जाल छा गया था उसे भी महिलाओं के द्वारा निकाला गया और सफाई किया गया कुनकुनी कि महिलाएं एवं सरपंच सचिव के बीच एक अच्छा समांजस्य ताल मेल स्थापित है जिससे गांव में कोई भी परेशानियां या समास्या हो या कोई भी कार्यक्रम मिल के एक दूसरे का सहयोग से किया जाता है ताकि काम करने में कोई कठिनाइयां न हो पंचायत के द्वारा गांव में साफ सफाई को विशेष ध्यान दिया जाता है इसके अलावा गांव में नशा मुक्ति अभियान भी महिलाओं द्वारा निरंतर चलाए जा रहा है
ताकि गांव शिक्षित हो रोजगार और विकास कार्यों में लाभ मिल सके जिसके लिए पंचायत एवं महिला समूह प्रयास रत है।