बालको जन अधिकार समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकर भारती उपस्थित
साइंस वाणी न्यूज,,बालको जन अधिकार समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकर भारती उपस्थित रहे उनके साथ लालिमा जस्वाल जी, निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विजय जस्वाल जी, बैला समूह की अध्यक्ष कलिंद्री परिहार जी, पूर्व बीएसपी प्रत्याशी धनेश्वरी कुर्रे जी, संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव जी, शांति नगर संगठन समिति से शोरा बगड़वाल जी, पी. योगेश जी, समाजसेवी एवं अधिवक्ता अब्दुल नफीज़ जी, युवा नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद वसीम जी, सुनील सुना जी सहित कई महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। बैठक में बालको क्षेत्र की जन समस्याओं रोजगार, व्यापार, ठेकेदारी, सड़क, यातायात और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर बालको प्रबंधन की गलत नीतियों का विरोध करने और क्षेत्र वासियों के हित के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। समिति ने आशा जताई कि बालको प्रबंधन जनता की मांगों और समस्याओं पर सकारात्मक पहल करेगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो बालको जन अधिकार समिति लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से हर मंच पर आवाज़ बुलंद करेगी। जारीकर्ता: बालको जन अधिकार समिति।*