-->
बिलाईगढ़ में तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल सफल रहा

बिलाईगढ़ में तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल सफल रहा

सारंगढ बिलाईगढ़ (साइज़ वाणी न्यूज) : व्यपारी संघ बिलाईगढ़ के आह्वान पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बिलाईगढ़ बंद हड़ताल एवं चक्काजाम 30 जुलाई को रखा गया। जिसमें समस्त
नगर वासी समस्त समाजिक संगठन,जन प्रतिनिधि एवं व्यापारी बन्धुओ से समर्थन देने आह्वान किया गया था जिसमें बढ़ चढ़ कर समर्थन दिया।
     व्यापारी संघ की मांग था कि तीन सूत्रीय पहला नगरपंचायत बिलाईगढ़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी को हटाने,दूसरा अधूरा गौरव पथ निर्माण जल्द पूरा कराने,तीसरा मुख्य मार्ग में चलने वाली सभी बसे बिलाईगढ़ में प्रवेश करने की मुद्दे को लेकर बिलाईगढ़ बंद चक्का जाम को सभी व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन देते हुए बिलाईगढ़ नगर की सभी प्रतिष्ठानें दुकानें बंद रखा और हड़ताल में इंदिरा मार्केट बिलाईगढ़ में बढ़चढ़ कर सह भागिता निभाये।



  हड़ताल को सफल करने में जन प्रतिनिधियों ,किसानो,विविध 
 समाजिक संगठन के सदस्यों ने माता बहिनों एवं नगर वासियों ने सहयोग प्रदान किया इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए विविध राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ने समर्थन दिये। जिसमें भाजपा के पार्षद, कांग्रेस पार्षद एवं निर्दलीय पार्षद,पूर्व नगर अध्यक्ष बिलाईगढ़,पूर्व विधायक चन्द्रदेव राय हड़ताल की समर्थन करने पहुचे और उन्होंने कहा अगर आप लोगो की मागें अगर 
शासन प्रशासन पूर्ण नही करता है तो मैं भूख हड़ताल अन सन पर बैठूंगा। जिसका व्यापारी संघ स्वागत करते है। व्यापारी संग भी भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है और पांच दिनों तक पूर्ण हड़ताल चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। जिसमें कल सप्ताहिक बाजार भी बंद रहे गी
   
बिलाईगढ़ की हड़ताल को समर्थन देने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन ग्रामों से प्रतिष्ठित व्यक्तियो ने सभा में समर्थन देने पहुंचे।

       धरना स्थल इंदिरा मार्केट से तहसील परिसर तक चंद्र देव राय व व्यापारी संघ के अगवानी में रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया।



जिला संवाददाता (विरेद्र कुमार ) 
साइंस वाणी न्यूज

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article