-->
. हितेश गवेल के जन्मदिवस पर भाजपा महका मंडल परिवार ने गृह निवास पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए एवं केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।

. हितेश गवेल के जन्मदिवस पर भाजपा महका मंडल परिवार ने गृह निवास पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए एवं केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।







खरसिया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल का  जन्मदिवस उनके गृह निवास पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा महका मंडल परिवार के महामंत्री, कोषाध्यक्ष,  संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष,आईटी सेल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।




कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल ने केक काटकर सभी का स्नेह स्वीकार किया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की। पूरे समारोह में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।



इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. हितेश गवेल अपनी सरल कार्यशैली, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित के कार्यों के कारण क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान रखते हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाजपा महका मंडल परिवार के महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष  आईटी सेल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जनपद पंचायत उपाध्यायक्ष डॉ. हितेश गवेल के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।


Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article