-->
  जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपंन

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपंन


 जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपंन


सारंगढ़ । ग्रामीण विकास की गति को तेज करने और खरीफ फसलों के लिए किसानों को खाद, बीज, कीट नाशक दवा उचित समय पर मिले और त्वरित निराकरणहो के उद्देश्य से जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यकार्य पालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन, विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी तथा जिपं सदस्य गण उपस्थित रहे बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति का विस्तृत समीक्षा की गई। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि - धरातल पर योजनाओं का लाभ तब तक आमजनों को नहीं मिल सकता, जब तक विभागों के बीच आपसी समन्वय, तालमेल मजबूत न हो। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि - सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जनहित के किसी भी कार्यों को तकनीकी कारणों या अन्य छोटी मोटी कारणों से नहीं अटकाया जाए । ग्रामीण विकास समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचे, यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस में किसी भी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।


बैठक में उपस्थित जिपं सदस्यों ने अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों की विभिन्न विकास योजनाओं, कार्यों समस्याओं को प्रमुखता से उठाए।जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि - सदस्यों के द्वारा उठाए गए सभी जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लिया जाए और एक निश्चित समय सीमा के भीतर उन मांगो,समस्याओं के समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन, सड़क पुल पुलिया खाद, बीज, कीट नाशक दवा, बिजली पानी , मौसमी बीमारी के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाई की उपलब्धता पर बैठक में विस्तृत समीक्षा किया गया। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि - सभी अधिकारी गांव गांव में जाएं और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि - विभागों के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी स्वयं करें। निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण हो ये बात सुनिश्चित करें। कृषि, उद्यानिकी, खाद्य सहकारिता , सड़क, जल संसाधन आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा किया गया। आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में जिपंअध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपा अजय नायक, सांसद प्रतिनिधि, जिपंसदस्य गण डॉ दिनेश,श्रीमती शिव कुमारी साहू , श्रीमती भगवंती पटेल, सुशीला साहू, श्रीमती लता लक्ष्में, श्रीमती डॉ अभिलाषा नायक, श्रीमती सहोदरा सिदार विनोद भारद्वाज सीईओ इंद्रजीत बर्मन एवम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article