विधानसभा मुख्यायल अनुविभाग मुख्यायल बिलाईगढ़ नगर पंचायत बिलाईगढ़ की मुख्यमार्ग प्रवेश द्वार, स्वागत द्वार होल्डिंग पर आज भी देख जाए तो क्या स्थिति है आइए अवगत करा ही देतें हैं।
11 जुलाई 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ साइंस वाणी न्यूज :ग्राउंड रिपोर्ट
साइन्स वाणी न्युज में आपका स्वागत है चौकिये मत नगर पंचायत बिलाईगढ़ का मुख्यमंत्री कौन है? जरा आप भी नजर उठाकर देख सकतें हैं होल्डिंग प्रवेश द्वार बिलाईगढ़ को देखे माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आज भी नगर पंचायत बिलाईगढ़ का मुख्यमंत्री के रूप में विराजमान हैं छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन वतर्मान में किस गति पर विकास कार्य कर रहा है वर्तमान मुख्यमंत्री कौन?है शायद सारंगढ़ बिलाईगढ़ प्रशासन एवं बिलाईगढ़ प्रशासन की कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता है होल्डिंग को ही देखिए
नगर पंचायत-बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार आज तक लिखा हुआ है जबकि सारंगढ बिलाईगढ़ जिला का निर्माण चार वर्ष हो गये है परंतु अभी तक जिला का नाम सुधार-नही पाये हैं,
यह किसकी जिम्मेदारी है?क्या जिला प्रशासन या बिलाईगढ़ नगर प्रशासन या सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला की लोकनिर्माण विभाग की अधिकारी कर्मचारी या बिलाईगढ़ अनुविभाग की pwd अधिकारी कर्मचारी की है या फिर नगरीय प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ की व नगरीय प्रशासन बिलाईगढ़ की फिर सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ या फिर जन सम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़ जिला जनसंपर्क विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ आखिर किसकी जिम्मेदारी बनती है।होल्डिंग में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं pwd मंत्री की या नगरी प्रशासन मंत्री की तस्वीकार लगा रहता है प्रचार प्रसार के लिए करोड़ों रुपये की खर्च कर के सरकार विज्ञापन तस्विर लगाये रहतें हैं जिससे बिलाईगढ़ विधानसभा नगर बिलाईगढ़ अछूता क्यों?या फिर शासन प्रशासन जान बूझकर नजर अंदाज तो नही कर रहें हैं।यदि बात करें तो जिला अध्यक्ष कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिसमें चार कलेक्टर कार्यभार संभाल चुकें हैं।इस चार साल में, बिलाईगढ़ प्रशासन में भी फेर बदल हो चुके हैं। यदि नगर पंचायत प्रशासन की बात करें तो यहा भी फेरबदल हो चुके हैं।
चलिए आपको हम मजे की बात बताते हैं, वर्तमान मुख्यमंत्री की चुनाव विधासभा छत्तीसगढ़ की चुनाव कब हुए थे?नवम्बर 2023 में फिर चुनाव लोकसभा की 2024 में होती है तब क्या?यहां सन्देह होना लाजमी है कि क्या यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन किया गया होगा,यदि हम मान भी लेते हैं कि इस नगर पंचायत बिलाईगढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी, अनुविभाग-बिलाईगढ़ निवार्चन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारीयो के द्वारा परिपालन किये गये होंगे तब सवाल पैदा होता है कि भारत सरकार की शपथ ग्रहण लेते ही आचार संहिता समाप्त हो जाती है तब होल्डिंग की वे तस्विरे एवं नगर पंचायत बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार लिखा हुआ तो अवश्य दिखाई दिये होगें चलो मान भी लेते हैं लिखा हुआ नही
भी दिखाई दिए होंगे तो क्या मुख्यमंत्री जी की तसवीर तो जरूर दिखे होंगें या बिधायक बिलाईगढ़ की तस्वीर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कौन है उसकी तो तस्विर दिखाई दिये होंगे जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सहायक निर्वाचन अधिकारी जान बूझकर अनदेखा किया है यह कहने में कोई भी अतिशंयोक्ति नही है।
चलिये यदि इन्हें भी नजर अंदाज कर देतें हैं तब तो जनवरी,फरवरी 2025 में नगर पंचायत बिलाईगढ़ की चुनाव होता है,पूरे छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय का चुनाव एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव होता है जिसमें भी तो आदर्श चुनाव आचार संहिता की नियमों का पालन किया जाता है तब यदि इस होल्डिंग पर नजर डाले तो, यदि आदर्श आचार संहिता का पालन नगरीय चुनाव नगरपंचायत बिलाईगढ़ में हुआ ही होगा या तो फिर पालन नही किया गया होगा अगर पालन किया गया होगा तब नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ ग्रहण के बाद लभभग आचार संहिता खुल जाता है तब उस होल्डिंग में क्या?सहायक निर्वाचन अधिकारी की नजर नही गये होंगे चुनाव प्रचार प्रसार के समय तो नजर जरूर पड़े होगें तभी तो आचार सहिता का पालन करते हुए उन तस्वीरों को ढका रहा होगा या नही यह सन्देह होता है कौन थे सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर पंचायत बिलाईगढ़ की चुनाव के समय और आज तज देखा जाये बिलाईगढ़ की स्थिति तो होल्डिंग से ही पता चलता है ,आज भी बिलाईगढ़ की बिधायक माननीय चन्द्रदेव रॉय जी ही है, जबकि चुनाव को हुए ढाई वर्ष बीत चुके हैं इसी तरह से बिलाईगढ़ नगर पंचायत की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन है तथा नगर पंचायत बिलाईगढ़ की नगर अध्यक्ष :होल्डिंग के अनुसार द्वारिका देवांगन जी हैं। जबकि द्वारिका देवांगन पूरे पांच साल नही चला पाए थे बीच में ही हटा दिये गये थे तब नगरीय प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा श्रीमती सोनल भट्ट कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़ बनाए गये थे इसका भी कार्यकाल कुछ वर्ष रहा उसके बाद पुनः रामनारायण देवांगन कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में थे।फिर चुनाव 2025 में होता है तब दामोदर दुबे जी चुनाव निर्वाचित होकर नगर पंचायत अध्यक्ष रहे अभी दो दिन पूर्व ही इन्हें भी हटा दिया गया है।
जिला बने चार 4 साल हो गये जिला का नाम सुधर नही पाये हैं। अध्यक्ष का नाम तस्विर नहीं हटा पाये हैं पुराना मुख्यमंत्री जी का तस्विर भी नही हटा पाये पुराना विधायक का भी तस्विर नही हटा पाये हैं।वर्तमान विधायक, वर्तमान मुख्यमंत्री, वर्तमान, pwd मंत्री-नगरीय निकाय मंत्री का वर्तमान अध्यक्ष का तस्विर क्या लगाया जा सकता है?शासन प्रशासन अब तो ध्यान देवे कृपया इस पर त्वरित कार्यवाही एवं कार्रवाई करें।
इसी कार्यप्रणाली से नगर विकास को अवलोकन किया जा सकता है, गौरवपथ सड़कनिर्माण व अन्य विकास कैसे होंगे क्या ऐसे ही डबल इंजन की सरकार है क्या ?यही सुशासन है?
जिला संवाददाता विरेन्द्र कुमार सारंगढ बिलाईगढ़ मो 7566183604
अतिरिक्त जिला ब्यूरो नरेंद्र कुर्रे 7697679927
साइज़ वाणी न्यूज