पूर्व कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल एवं उनके पुत्र की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला
10 जुलाई 2026
कांकेर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल एवं उनके पुत्र की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांकेर के पुराने बस स्टैंड में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।