-->
गोरपार का बिजली संकट खत्म!जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  रविंद्र गबेल की पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर

गोरपार का बिजली संकट खत्म!जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल की पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर






रायगढ़/खरसिया। ग्राम पंचायत

 गोरपार बस्ती में लंबे समय से खराब बिजली व्यवस्था से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। पुराने ट्रांसफार्मर के एक-दो फेज ही संचालित होने के कारण घरों, किसानों और विद्यार्थियों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को निज सहायक परमानंद राठिया उर्फ बबलू गुरुजी के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल के समक्ष प्रमुखता से रखा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रविंद्र गबेल ने तत्काल पहल की, जिसके परिणामस्वरूप आज गोरपार बस्ती में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।

नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु होगी, जिससे घरेलू कार्य, पढ़ाई और कृषि गतिविधियों में काफी सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल तथा परमानंद राठिया उर्फ बबलू गुरुजी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनकी सक्रियता प्रशंसनीय  और आभार व्यक्त किया गया

इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल मोहल्ला में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग रखी। इस पर संबंधित प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि बरसात समाप्त होने के बाद वहां भी नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article