बिर्रा: ट्रांसफार्मर में सुधार करते समय करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत* *"दो बच्चों से उठा पिता का साया" - परिजनों में कोहराम
14 जुलाई 2026
_बिर्रा, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
बिर्रा क्षेत्र के ग्राम देवरानी में ट्रांसफार्मर की डीपी में सुधार करते समय लाइनमैन चंद्रप्रकाश महंत 42 वर्ष की करंट लगने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।इस हादसे में 2 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
क्या हुआ हादसा?
*घटना: आज करीब 1:00 बजे प्रेमदास महंत के पुत्र चंद्रप्रकाश महंत ग्राम देवरानी के ट्रांसफार्मर में डीपी सुधार का कार्य करने गए थे।
दुर्घटना: सुधार कार्य के दौरान अचानक बिजली करंट प्रवाहित हो गई। करंट लगने से लाइनमैन के हाथ, पीठ और सिर बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई
1. शव को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा ले जाया गया
2. प्रारंभिक जांच के बाद शव को बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
3. बम्हनीडीह पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाया
4. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लाइनमैन चंद्रप्रकाश महंत के निधन से घर में कोहराम मच गया है। उनके 2 छोटे बच्चे अब पिता के बिना हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।