डॉ. हैप्पी रात्रे का रोड एक्सीडेंट मे आकस्मिक निधन, परिवार के साथ कचंदा मे शोक
14 जुलाई 2026
डॉ. हैप्पी रात्रे
ग्राम पंचायत *कचंदा* के लाल थे। नीट पास करके एमबीएस कर रहे थे और कोरबा में अभी 2 साल की ट्रेनिंग बाकी थी। थोड़ी और मेहनत के बाद वो MBBS डॉक्टर बनकर पूरे गाँव का नाम रोशन करते।
गाँव वालों का सपना था - "हमारे कचंदा में भी डॉक्टर है"। हर किसी का सीना इसी बात से गर्व से चौड़ा होता था।
लेकिन कोरबा में हुए हादसे ने सब खत्म कर दिया।
पिता हीरा रात्रे और पूरे परिवार के साथ-साथ पूरा कचंदा गाँव आज शोक में डूबा है। हर घर में सन्नाटा है।
*अंतिम संस्कार*: अपने गृह ग्राम कचंदा के मुक्तिधाम में किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और हीरा रात्रे जी सहित पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे।