देवघर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवीपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर मोड़ पर चला वाहन चेकिंग अभियान
26 जुलाई 2026
देवघर संवाददाता : अरविन्द यादव
देवीपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर मोड़ पर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में मनियारपुर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की कड़ी जांच की गई। पुलिस बल द्वारा वाहन चालकों के हेलमेट, बाइक की डिक्की और आवश्यक कागजात खंगाले गए। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत भी दी गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन जांच के साथ-साथ चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह अड्डाबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर है और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस चेकिंग अभियान में एएसआई अभय कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, अमरजीत ठाकुर समेत दर्जनों पुलिस जवान मुस्तैद रहे।