मनीष राठिया जी को कापू युवा मोर्चा मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई,,,
20 जुलाई 2026
साइंस वाणी न्यूज़ - धरमजयगढ़/कापू
भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा मनीष राठिया जी को मोर्चा मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। मनीष राठिया ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने, युवाओं को पार्टी से
जोड़ने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनीष राठिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कापू मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
संवाददाता- पुरनो यादव