-->
ऑपरेशन रक्षा सूत्र : सैनिक भाइयों के नाम 1151राखियों का समर्पण

ऑपरेशन रक्षा सूत्र : सैनिक भाइयों के नाम 1151राखियों का समर्पण








रायगढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला रायगढ़ द्वारा देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन रक्षा सूत्र – एक राखी सैनिक भाइयों के नाम” अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के स्काउट-गाइड द्वारा सैनिक भाइयों के लिए 1151 राखियां तैयार कर एकत्रित की गईं।


इस महत्वपूर्ण अभियान में अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार शर्मा जिला मुख्य आयुक्त श्री अरुण कातोरे जिला आयुक स्काउट श्री एस एन साहू जी के मार्गदर्शन एवं जिला सचिव श्री विकास कुमार तिवारी, सहायक जिला आयुक्त संजय कुमार पटेल के नेतृत्व में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)श्री रामाधार चौधरी जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती अनामिका सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री जितेंद्र कुमार डनसेना,साथ साथ में जिला के और विकास खण्ड के विभिन्न पदाधिकारी गण श्री कृष्ण कुमार बारिक श्री मिलाप पटेल के साथ जिला के गाइड रेंजर और  स्काउटर-गाइडर तथा स्काउट-गाइड ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


अभियान को सफल बनाने में जिले के सभी स्काउटर एवं गाइडर, सभी प्राचार्यों तथा विद्यालय परिवारों का विशेष सहयोग रहा। स्काउट-गाइड ने अपने हाथों से प्रेम और सम्मान की भावना के साथ राखियां तैयार कर सैनिक भाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


1151राखियों का संग्रह जिले के स्काउट-गाइड की देशभक्ति, सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अभियान के माध्यम से स्काउट-गाइड ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा में दिन-रात समर्पित सैनिक भाई भले ही परिवार से दूर हों, लेकिन देश का प्रत्येक नागरिक उनके साथ खड़ा है।


“ऑपरेशन रक्षा सूत्र” के माध्यम से रायगढ़ जिले के स्काउट-गाइड ने सैनिक भाइयों के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और आभार प्रकट करते हुए एक अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट कार्य किया है। अभियान की सफलता में सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article