तुस्मा गांव में चाकूबाजी: युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार*
13 अगस्त 2026
संवाददाता: सूर्य बरेट
नोहर लाल सारथी
जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव में पुराने विवाद को लेकर चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि 19 वर्षीय चिंतामणी साहू ने रंजिश के चलते हरिचरण साहू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में हरिचरण के पेट और छाती के पास गंभीर चोटें आईं।
घायल हरिचरण साहू को तत्काल शिवरीनारायण के मां शबरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।