-->
नेमवि में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्नतिरंगे के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाना प्रतियोगिता का उद्देश्यः प्रो. शास्त्री

नेमवि में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्नतिरंगे के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाना प्रतियोगिता का उद्देश्यः प्रो. शास्त्री

नेमवि में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न
तिरंगे के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाना प्रतियोगिता का उद्देश्यः प्रो. शास्त्री

ललितपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त इकाइयों द्वारा तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन नेहरू महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगे के रंगों से सुसज्जित एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाईं और इनके माध्यम से देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।
रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय भावना और प्रत्येक नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना है।
नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. ओ. पी. चौधरी ने ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के दूरगामी महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर सम्पन्न हुई रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा साहू, द्वितीय स्थान प्राची साहू एवं तृतीय स्थान ऋतु राजा ने प्राप्त किया। इसके साथ ही छात्राओं आयुषी, कंचन, शिवानी, नीलम आदि का कड़ा मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रिचा राज सक्सेना, श्रीमती कविता पैजवार तथा डॉ. वर्षा साहू ने निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी हिमांश धर द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर फहीम, विवेक पाराशर, अनिल सहित अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत अग्निहोत्री ने किया। अंत में पंचम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।



चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article