-->
भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बलौदा बाजार में मांग दिवस कार्यक्रम संपन्न  13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बलौदा बाजार में मांग दिवस कार्यक्रम संपन्न 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन







बलौदा बाजार, 17 अगस्त 2026

भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 17 अगस्त 2026 को “मांग दिवस” के अवसर पर श्रमिकों एवं परिवहन कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला बलौदा बाजार में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम के लिए भारतीय मजदूर संघ प्रदेश द्वारा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती गीता सोनी को जिला बलौदा बाजार की प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। श्रीमती गीता सोनी के प्रभार एवं मार्गदर्शन में भारतीय मजदूर संघ जिला बलौदा बाजार के कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में मांग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।




ज्ञापन में प्रमुख रूप से ऑटो एवं निजी परिवहन कर्मचारियों के लिए कल्याण बोर्ड की स्थापना, सड़क सुरक्षा समिति में यूनियन प्रतिनिधियों को शामिल करने, श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन ₹30,000 प्रतिमाह निर्धारित करने, ESIC की वेतन सीमा बढ़ाने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए न्यूनतम ₹7,500 मासिक EPS पेंशन एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।





इसके अलावा EPF के लिए वेतन सीमा बढ़ाने, बोनस की गणना सीमा बढ़ाने, आंगनबाड़ी, आशा, NHM एवं अन्य मानदेय कर्मचारियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने तथा श्रमिक हित में श्रम कानूनों में आवश्यक संशोधन करने की मांग भी रखी गई।



ज्ञापन में बैंकिंग क्षेत्र में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने सहित श्रमिकों की अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।


कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ एवं संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। श्रमिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सरकार से मांगों का शीघ्र निराकरण करने की अपील की गई।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती गीता सोनी के साथ भारतीय मजदूर संघ जिला बलौदा बाजार-भाटापारा के कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू, मध्यान भोजन से पदाधिकारी एवं रामकुमार साहू कार्यकर्ताकुंभकरण, अशोक सोनवानी, रामकली, सुनीता पटेल, कुसुम साहू, शांति यादव, उर्मिला साहू, हीरा पाल, तुलसी ध्रुव, तीजन ध्रुव, जयश्री ध्रुव, रामेश्वरी साहू, मानकी ध्रुव, जमीला, अमरौतिन एवं भाना सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाटापारा परिवहन चालक-परिचालक संघ की ओर से माननीय प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन अपने लेटर पैड में लेकर संरक्षक श्री शिवकुमार साहू, अध्यक्ष श्री विनोद जेंडरे, उपाध्यक्ष श्री बल्लू पाल एवं श्री  साहू, महासचिव श्री गोविंद मनहरे, कोषाध्यक्ष श्री योगेश साहू, सह-सचिव श्री मनीष , सलाहकार श्री राजकुमार बघेल एवं मीडिया प्रभारी श्री राहुल डहरिया  सनत भारती, विक्की, राकेश कुर्रे, अमन साहू ,रमेश बंजारे सूरज , सवल कुर्रे,सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर श्रीमती गीता सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भारतीय मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ ने कहा कि, “श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए उनकी जायज मांगों का समयबद्ध निराकरण कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाना आवश्यक है।”


कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने के साथ मांग दिवस कार्यक्रम जिला बलौदा बाजार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


भवदीय


प्रभारी

श्रीमती गीता सोनी

प्रदेश कार्य समिति सदस्य

 बीएमएस 


 अशोक कुमार

कोषाध्यक्ष

बीएमएस 

जिला बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article