-->
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन....

राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन....

साइंस वाणी न्यूज़ देवघर से अरविन्द यादव की रिपोर्ट 


देवघर।
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि 30 जुलाई से 21 अगस्त तक 51 लाख 12 हजार 531 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया। इनमें 1 लाख 90 हजार 887 श्रद्धालु शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से शामिल हुए।
इस अवधि में बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से 8 करोड़ 23 लाख 47 हजार 741 रुपये की आय हुई। मेले के दौरान 925 सीसीटीवी, 225 एआई कैमरे और 5 ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के 35 अस्थायी केंद्रों में 1 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का इलाज किया गया।
सूचना केंद्रों के जरिए 88 हजार 328 खोये-पाये कांवरियों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 71 हजार 198 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया।
एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सुरक्षा के लिए 21 अस्थायी ओपी और 13 यातायात ओपी बनाए गए हैं। अंतिम सोमवारी में बड़ी संख्या में कांवरियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उपायुक्त ने सभी के सहयोग से मेले के सफल संचालन की अपील की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article