ड्यूटी के दौरान JAP-8 के जवान को आया चक्कर, ASI ने दिखाई सूझबूझ बाबा मंदिर पश्चिमी गेट पेड़ा गली में गिरे जवान भारद्वाज, OP-7 पहुंचाया
23 अगस्त 2026
साइंस वाणी न्यूज़ देवघर से अरविन्द यादव की रिपोर्ट
राजकीय श्रावणी मेला 2026 ड्यूटी के दौरान मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल देखने को मिली। देवघर के बाबा मंदिर के पश्चिमी गेट पेड़ा गली में तैनात JAP-8 के पुलिस जवान भारद्वाज शनिवार 23 अगस्त को ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आने से गिर गए।
मौके पर मौजूद पद्मा, हजारीबाग ट्रेनिंग सेंटर से आए ASI जितेंद्र पासवान ने बड़ी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर तुरंत स्ट्रेचर के माध्यम से उन्हें OP-7 मेडिकल सहायता केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
बताया जाता है कि ASI जितेंद्र पासवान ने मेला की शुरुआत से ही लगातार अपनी ड्यूटी के दौरान जान की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं और प्रशासन के प्रति अपना जीवन समर्पित कर सराहनीय कार्य किया है। ड्यूटी के प्रति समर्पण और साथी जवान के प्रति इस तरह की तत्परता के लिए ऐसे पुलिसकर्मी को सलाम।