-->
शासकीय हाई स्कूल सोनपुर में 28 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

शासकीय हाई स्कूल सोनपुर में 28 विद्यार्थियों को मिली साइकिल


शासकीय हाई स्कूल सोनपुर (सु.), विकासखंड भैयाथान, जिला सूरजपुर में गुरुवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 28 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश कुमार गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव, विशिष्ट अतिथि  शिवनाथ पैकरा,  महेंद्र सिंह मार्को, बीडीसी प्रतिनिधि  अहिबरन मानिकपुरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष  छोटे लाल एवं युवा सरपंच उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अतिथियों ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। इससे दूर-दराज से विद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य  मिनी पडिकर, व्याख्याता  राम सिंह पैकरा,  अनुपम कुशवाहा,  प्रियंका यादव,  अमृता सिंह एवं अलका टोप्पो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article