-->
सरसीवां क्षेत्र के पत्रकारों की टीम ने नए थाना प्रभारी से की मुलाकात

सरसीवां क्षेत्र के पत्रकारों की टीम ने नए थाना प्रभारी से की मुलाकात


 *सरसीवां क्षेत्र के पत्रकारों की टीम ने नए थाना प्रभारी से की मुलाकात*


*सारंगढ़ बिलाईगढ़*:- *सरसीवां।* अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सरसीवां की टीम ने नवपदस्थ थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्र में पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकारिता के दौरान आने वाली समस्याओं तथा पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की।


मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करने वाले पत्रकारों को कई बार समाचार संकलन के दौरान विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके कार्य के लिए सकारात्मक वातावरण बेहद आवश्यक है।


समिति की टीम ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पत्रकारों के साथ सहयोगात्मक रवैया बनाए रखने की अपेक्षा जताई। वहीं थाना प्रभारी ने भी पत्रकारों एवं पुलिस के बीच आपसी समन्वय को मजबूत बनाने की बात कही।


इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सरसीवां के बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष युवराज निराला, चित्रसेन घृतलहरे , भूपेंद्र चंद्रा, मोहित रात्रे, हीरासेन खरे, एवं तुलसीदास महान्त उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और क्षेत्र में पुलिस-प्रेस के बेहतर तालमेल के साथ निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article