-->
 पीपल के पेड़ के नीचे सजा था जुए का फड़, सक्ती पुलिस ने मारी दबिश—8 जुआरी गिरफ्तार, ₹6.97 लाख का मशरूका जब्त

पीपल के पेड़ के नीचे सजा था जुए का फड़, सक्ती पुलिस ने मारी दबिश—8 जुआरी गिरफ्तार, ₹6.97 लाख का मशरूका जब्त








17 हजार रुपये नकद, 7 मोबाइल, 3 बाइक और स्विफ्ट कार समेत 52 पत्ती ताश बरामद—पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में मचा हड़कंप

सक्ती। जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सक्ती पुलिस ने ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में पीपल के पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट कार समेत करीब ₹6.97 लाख का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में पीपल के पेड़ के नीचे कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से कथित रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और थाना सक्ती पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।

पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि 8 जुआरियों को पकड़ने में पुलिस सफल रही।

इन 8 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

  1. अरुण कुमार रात्रे, 24 वर्ष, लवसरा राजापारा, थाना बाराद्वार।

  2. अशोक सिदार, 45 वर्ष, ग्राम सिरली, थाना सक्ती।

  3. विजय राठौर, 26 वर्ष, ग्राम सिरली, थाना सक्ती।

  4. भूपेन्द्र साहू, 32 वर्ष, ग्राम रायपुरा, थाना बाराद्वार।

  5. हरिचरण राठौर, 56 वर्ष, ग्राम सिंधनसरा, थाना सक्ती।

  6. उमाशंकर सोनवानी, 35 वर्ष, ग्राम रानीगांव लवसरा, थाना बाराद्वार।

  7. माधव जायसवाल, 47 वर्ष, ग्राम सिरली, थाना सक्ती।

  8. महेन्द्र बंजारे, 35 वर्ष, ग्राम हरदी, थाना सक्ती।

नकदी से लेकर लग्जरी कार तक जब्त

पुलिस ने जुआरियों एवं जुआ फड़ से ₹17,060 नगद, 7 मोबाइल फोन करीब ₹80 हजार, 3 मोटरसाइकिल करीब ₹1 लाख तथा एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार करीब ₹5 लाख की जब्त की है। इसके अलावा 52 पत्ती ताश और एक चटाई भी बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹6,97,060 है।

जुआ खेलने वालों पर कानूनी शिकंजा

सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में हुई। इसमें सउनि नीलमणी कुसुम, सउनि चित्रांगद चंद्रा, आरक्षक श्याम गबेल, आरक्षक सतीश यादव एवं आरक्षक गौरसिंह कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article