-->
कापू के पारेमेर (डगभौना) में देर रात मचा हंगामा, 7 संदिग्ध पुलिस हिरासत में,2 मौके से फरार!

कापू के पारेमेर (डगभौना) में देर रात मचा हंगामा, 7 संदिग्ध पुलिस हिरासत में,2 मौके से फरार!

साइंस वाणी न्यूज़ प्राप्त जानकारी अनुसार:- धरमजयगढ़। कापू थाना क्षेत्र के पारेमेर (डगभौना) गांव में बीती देर रात जंगल के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना से इलाके में अचानक हड़कंप मच गया। जंगल में कथित रूप से मवेशी काटे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल निर्मित हो गया।

वहीं घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। वहीं जानकारी के अनुसार, जंगल के भीतर कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की भनक ग्रामीणों को लगी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद करीब नौ लोगों में से दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि सात संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कापू थाना पहुंचाया।पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार हुए दोनों लोगों की पहचान और उनकी कथित भूमिका के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी पुलिस की जांच जारी है। घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ, वहां मौजूद लोगों की भूमिका क्या थी और कथित रूप से मवेशी काटे जाने की सूचना में कितनी सच्चाई है,इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में वास्तविक तथ्य और आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस की आधिकारिक जांच एवं विवेचना के उपरांत ही स्पष्ट होगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article