-->
सतीश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी

सतीश चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी

लैलूंगा/रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सतीश चौहान को लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के प्रभारी महामंत्री (संगठन) दीपक मंडल द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति आदेश के तहत की गई है।
सतीश चौहान लंबे समय से सामाजिक, पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे चौहान समाज युवा प्रकोष्ठ, लैलूंगा ब्लॉक के अध्यक्ष तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ, लैलूंगा के उपाध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए कांग्रेस संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सतीश चौहान सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा, जनहितकारी योजनाओं एवं संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पर सतीश चौहान ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, प्रभारी महामंत्री (संगठन) दीपक मंडल, ब्लॉक कांग्रेस नेतृत्व एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार और जनहित के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

सतीश चौहान को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article