-->
भिक्खुनी सूमेत्ता जी ने बुद्ध विहार में धम्म देशना दी

भिक्खुनी सूमेत्ता जी ने बुद्ध विहार में धम्म देशना दी


चलो बुद्ध विहार की ओर योजना के तहत,प्रति रविवार की तरह दिनांक ९ अगस्त २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अम्बेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में, सर्वप्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । पूज्य भिक्खुनी सूमेता जी द्वारा त्रिशरण, पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ की वंदना कर, धम्म देशना में बताया, सिद्धार्थ गौतम ने बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर अपने माध्यम मार्ग से कठिन तपस्या ध्यान कर मानव जीवन के कल्याण मार्ग को प्राप्त करने के बाद अपने सहपाठी पाँच भिक्खुओ का पता लगाया जो सारनाथ में जाकर तपस्या कर रहे थे, तथागत बुद्ध को अपने पास आता देखकर वे आपस में बातें करने लगे देखो वह भ्रष्ट योगी आ रहा हैं लेकिन जैसे ही बुद्ध उनके पास पहुंचे उनका हृदय परिवर्तन हो गया और उन्होंने बुद्ध को सम्मान के साथ आसन पर बैठाया और उनका अभिवादन किया । बुद्ध ने उन्हें अपने अदभुत ज्ञान को विस्तार से बताया, जिसे सुनकर वे पंचवर्गीय भिक्खू तथागत की शरण में आ गए और उन्हें अपना आदर्श गुरु माना,इसी दिन से तथागत का,बुद्ध, धम्म, संघ का निर्माण हुआ ।
भिक्षुणी जी ने कहा भगवान बुद्ध ने जो कुछ स्वयं के तप से प्राप्त किया वह आज भी मानवता के कल्याण,प्रज्ञा, शील, करुणा और मैत्री के सिद्धांत से प्रेरित होकर सम्पूर्ण विश्व के लिये प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा हैं और इसका लाभ सभी ले रहे हैं ।
कुछ उपासको ने भिक्खुनी जी को फल और भोजन के लिए नगद राशि का दान दिया है और उन्हें आदर पूर्वक प्रणाम किया हैं ।
आज की उपस्थिति में आयु शिव कुमार,डॉक्टर रमेश कुमार सुखदेवे, हर्षित साहू , सुहानी मार्कण्डे, राकेश साहू,मानसी मारकंडे, ख़ुशी साहू, चाँदनी साहू,वशिका साहू, लक्ष्मी यादव,कनिका,दुर्गा साहू, कुमकुम, दानेश्वरी ध्रुव,गणेश ध्रुव, मोनिका ध्रुव,पाखी, बृजु भारती बौद्ध, ईशान, दीपक रंगारी, के के रामटेके, अनिल कुमार टेम्भेकर,आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर, वीणा राउत, डॉक्टर कल्पना सुखदेवे, आयु ओ डी तिरपुड़े, डॉ कमल किशोर सहारे, विजय श्रीसहारे, दीनदयाल रायकर, वीना रायकर,आयुष्मती रेखा गोंडाने,आशा गोंडाने, निलेश कांबले, सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु राजेश धार गावे, मीना खांडेकर ,सुनिता गोश्वामी, इत्यादि उपस्थित सदस्यों ने धम्म देशना का लाभ अंगीकृत किया ।
इस कार्यक्रम की प्रेश विज्ञप्ति इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर द्वारा दी गई है ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article