पंडरी पानी में 19 अगस्त को भव्य तुलसी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक
09 अगस्त 2026
बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
कांकेर। ग्राम पंडरीपानी में आगामी 19 अगस्त को तुलसी जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला इकाई कांकेर के ब्लॉक अध्यक्ष भूषण जैन के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष गजबल जी सहित प्रतिष्ठान के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ग्राम पंडरी पानी के रामायण मंडली के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में 19 अगस्त को आयोजित होने वाले तुलसी जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में ‘मोर मयारू मानस परिवार’ गुदगुदा, जिला धमतरी द्वारा विशेष मानस प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता एवं सहयोग देने का संकल्प लिया।
तुलसी जयंती के इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं मानस प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की उम्मीद है।