प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार माथुर के नेतृत्व में सीटीआई चौराहा से चावल चौराहा गोविंद नगर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
14 अगस्त 2026
कानपुर में राष्ट्रीय युवा वाहिनी की विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार माथुर के नेतृत्व में सीटीआई चौराहा से चावल चौराहा गोविंद नगर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कानपुर।राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर कानपुर महानगर में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार माथुर जी ने किया। यात्रा में हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। विशाल तिरंगा यात्रा सीटीआई चौराहा से प्रारंभ होकर चावल चौराहा, गोविंद नगर तक निकाली गई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा बना एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश
इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार माथुर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि देश की मजबूती केवल सरकारों से नहीं, बल्कि जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों से बनती है। हमें जाति, क्षेत्र और व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया यात्रा का गौरव तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए यात्रा में सहभागिता की। श्रवण ठाकुर, राकेश सैनी, विनोद गौतम, पंकज शर्मा, अजय एवं अन्य पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोनिया ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंजा कानपुर
विशाल तिरंगा यात्रा ने कानपुर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा इसी संकल्प की एक कड़ी है।कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने कानपुर में एकता, राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान का मजबूत संदेश दिया
चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश