-->
राहौद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर शराब जब्त*

राहौद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर शराब जब्त*


संवाददाता: सूर्य बरेट | नोहर लाल सारथी

जांजगीर-चांपा। राहौद क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर करीब 5 क्विंटल महुआ लहान मौके से जब्त कर नष्ट किया। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे बर्तन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राहौद निवासी माया शंकर गोंड के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article