-->
फेसबुक पर मायावती जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्रवाई की मांग

फेसबुक पर मायावती जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्रवाई की मांग

फेसबुक पर मायावती जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्रवाई की मांग

महरौनी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम कुम्हेड़ी निवासी कृपाल गौतम ने थाना कोतवाली महरौनी में प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी फेसबुक आईडी “Kirpal Gautam Lalitpur” पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर “Birj Bhan Singh” नाम की फेसबुक आईडी से टिप्पणियां की गईं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टिप्पणियों में सुश्री मायावती के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। शिकायतकर्ता ने इसे जातिगत पूर्वाग्रह एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि फेसबुक जैसे सार्वजनिक मंच पर इस प्रकार की भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकता है। शिकायतकर्ता ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न किए हैं।
कृपाल गौतम ने पुलिस से संबंधित फेसबुक आईडी एवं टिप्पणियों की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित व्यक्तियों की पहचान एवं भूमिका का सत्यापन करने तथा जांच में तथ्य सही पाए जाने पर प्रचलित कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आवश्यकतानुसार मामले की साइबर सेल से जांच कराने और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।

चरन सिंह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं मनीषा विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article