-->
श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा खरसिया

श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा खरसिया




खरसिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, खरसिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण के बीच तिरंगा झंडा फहराया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा चौक भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा।


इस अवसर पर सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. दिलेश्वर पटेल सहित मनमोहन ठाकुर, आनंद श्रीवास, गोलू महाराज, जयप्रकाश डनसेना, विक्की महाराज, विनय सिंह ठाकुर, गोलू जायसवाल, पुष्पेंद्र महंत एवं गोपू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों तथा देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर आयोजित यह कार्यक्रम आपसी एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। तिरंगे की आन-बान-शान के बीच उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और “भारत माता की जय” के जयघोष से खरसिया का वातावरण गूंज उठा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article