-->
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह की परेड में गाइड प्लाटून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह की परेड में गाइड प्लाटून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।









रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में आयोजित भव्य परेड में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायगढ़ की गाइड प्लाटून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायगढ़ के अध्यक्ष  प्रवीण शर्मा, जिला मुख्य आयुक्त  अरुण कातोरे, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट)  एस.एन. साहू के निर्देशन में जिला सचिव  विकास कुमार तिवारी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)  रामाधार चौधरी एवं गाइड कैप्टन कु. निशा कुजूर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गाइड प्लाटून ने अनुशासन, कदमताल और शानदार प्रस्तुति के साथ परेड में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।
गाइड प्लाटून का नेतृत्व सुहाना गुप्ता ने किया। वहीं स्काउट प्लाटून ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समारोह में अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। स्काउट प्लाटून का नेतृत्व नेक चौधरी ने किया।
मुख्य समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि  ओ.पी. चौधरी के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। गाइड प्लाटून के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा।
स्वतंत्रता दिवस जैसे गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गाइड प्लाटून ने न केवल अपने संगठन का मान बढ़ाया, बल्कि रायगढ़ जिले के युवाओं की अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना को भी मजबूती से प्रदर्शित किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article