डी डी नगर रायपुर में भिख्खुनी सुमेत्ता जी की धम्म देशना हुई
23 अगस्त 2026
चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के तहत प्रति रविवार की तरह दिनांक 23 अगस्त 2026 को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में सर्व प्रथम तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉक्टर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । इसके बाद पूज्य भिख्खुनी सूमेत्ता जी ने अपनी देशना में तथागत बुद्ध का दर्शन एव धम्म का पालन वर्षावास में अष्ट शील का को अपने जीवन में आचरण में उतार कर प्रज्ञा शील करुणा से ही सभी प्राणियों के कल्याण की कामना की जा सकती हैं ।आज की उपस्थिति में डॉक्टर रमेश कुमार सुखदेवे,एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावनगड़े, आयु राजेन्द्र शेंडे,आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु दीनदयाल रायकर,आयुष्मती वीना रायकर, डॉ कमल किशोर सहारे, आयु अनिरुद्ध कोचे, आयु शिव कुमार, डॉ कल्पना सुखदेवे, आयु अनिल कुमार टेंभेकर, आयु निलेश कांबले, आयु दीपक रंगारी, आयु ओ डी तिरपुड़े, डॉ एन एल फुलझेले, आयु जयदेव सोनवानी ,आयु राजेश धार गावे एवं अनेक सदस्यों ने भाग लेकर पूज्य भिख्खुनी सुमेत्ता जी के साथ धम्म पालन गाथा के साथ ही कार्य क्रम को अन्तिम रूप दिया ।
इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति में इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।